फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Admissions 2020: एक जुलाई से 14 जुलाई तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, शेड्यूल जारी 

Wed, 24 Jun 2020 05:47 PM IST
अवधेश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
education
विज्ञापन
लॉकडाउन ने अन्य क्षेत्रों की तरह शिक्षा के क्षेत्र को भी काफी प्रभावित किया है। खासतौर से बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा फर्क पड़ा है। जहां कई परीक्षाएं रद्द हुईं तो वहीं कोचिंग सेंटर बंद होने की वजह से भी छात्र अपनी पढ़ाई नहीं कर पाए, लेकिन अब धीरे-धीरे सब पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में तेलंगाना सरकार ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। यहां दाखिला प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होने जा रही है।     
विज्ञापन


बता दें कि छात्र इसके लिए dost.cgg.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए एक जुलाई से 14 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इससे संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर भी साझा की गई हैं। वहीं आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए शेड्यूल के मुताबिक वेब ऑप्शन छह जुलाई से 15 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा। पहले चरण के लिए सीटों का आबंटन 22 जुलाई को होगा। कॉलेज की फीस और सीट रिजर्वेशन के लिए छात्र 23 से 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

वहीं दूसरे चरण में रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई से 30 जुलाई तक किए जाएंगे। जबकि तीसरे चरण में रजिस्ट्रेशन आठ अगस्त से 13 अगस्त तक किए जाएंगे। नया सत्र एक सितंबर से शुरू होगा। छात्रों के लिए ऑरिएंटेंशन अगस्त 28 से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें