Indian Railway RPF : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में रेलवे की नौकरी को लेकर काफी उत्साह रहता है। रेलवें में नौकरी आते ही बहुत संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं। ऐसे में कई बार उम्मीदवारों के पास गलत जानकारी भी पहुंच जाती है। सोशल मीडिया पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के लिए कॉन्स्टेबल के 19,952 पदों की एक नोटिफिकेशन वायरल हो रही है। इस वायरल नोटिफिकेशन को देखते हुए इंडियन रेलवे ने 21 फरवरी को एक नोटिफिकेशन जारी करके इस भर्ती का खंडन किया था तथा उम्मीदवारों को सचेत भी किया था। रेलवे द्वारा आगाह किये जाने के बाद भी इस फेक नोटिफिकेशन को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सर्च किया जा रहा है।