फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RIMC Admission 2026: आरआईएमसी देहरादून में कक्षा 8 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सात दिसंबर को होगी परीक्षा

Sun, 17 Aug 2025 04:37 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Military School Entrance Exam: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून में जुलाई 2026 सत्र के लिए कक्षा 8 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
RIMC Class 8 Admission - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RIMC Class 8 Admission: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC), देहरादून में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 7 में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित की जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2025 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

RIMC देहरादून में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र का वर्तमान में कक्षा 7 में अध्ययनरत होना आवश्यक है या उसने कक्षा 7 पहले ही किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण कर ली हो। यह योग्यता प्रवेश के समय पूरी होनी चाहिए। एडमिशन के लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा क्या होगी?

निदेशालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को 11.5 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि 2 जुलाई 2013 से 1 जनवरी 2015 के बीच जन्मे छात्र ही पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा प्रारूप

परीक्षा के लिखित भाग में तीन विषयों (अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान) के पेपर शामिल होंगे। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बाद में आयोजित होने वाली मौखिक परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके बारे में समय आने पर सूचित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

RIMC में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹600 का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ₹555 है, बशर्ते वे मान्य जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें।

फॉर्म प्राप्त करने का तरीका

आवेदन फॉर्म डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है, या फिर अधिसूचना में दिए गए ऑनलाइन लिंक से फॉर्म डाउनलोड करके भरा जा सकता है।

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि केवल RIMC द्वारा जारी आधिकारिक होलोग्रामयुक्त फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। फोटोकॉपी या स्थानीय रूप से छपे हुए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिक्षा निदेशालय के परीक्षा प्रकोष्ठ में 15 अक्तूबर तक जमा कराए जाने अनिवार्य हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें