राज्य शिक्षा बोर्ड की मास प्रमोशन पालिसी में जल्द ही बदलाव करने की तैयारी स्कूली शिक्षा विभाग ने कर ली है। बार-बार मिल रही शिकायतों और शिक्षकों द्वारा भी योजना के तहत होने वाली परेशानियों से अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बाद विभाग इस पालिसी के तहत बदलाव करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेज चुका है।
ये बातें जम्मू की स्कूली शिक्षा निदेशक समिता सेठी ने अमर उजाला के साथ बातचीत के दौरा कहीं।
उन्होंने मास प्रमोशन पालिसी के तहत आठवीं के बाद परिणाम प्रतिशत में कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सही है कि इस पालिसी के तहत परीक्षा परिणाम में कमी आती है। ऐसे में अब इस पालिसी में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बदलाव के निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
सेठी ने बताया कि उन्होंने अपनी ओर से प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। अगर मंत्री और सरकार उनके प्रस्ताव को मंजूर करते हैं तो जल्द ही ऐसा बदलाव संभव है। उन्होंने निजी और सरकारी स्कूलों में अकादमिक स्तर पर अंतर के सवाल पर कहा कि पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच का फर्क बहुत कम हुआ है। आज सरकारी स्कूल के बच्चे में मैरिट में नाम दर्ज करवा रहे हैं और खेलों में भी वह निजी स्कूलों से कहीं आगे हैं। हां ढांचागत सुविधाओं में अभी कमी है, लेकिन इसके लिए भी प्रयास जारी हैं।