फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2023: आईआईटी-एनआईटी दाखिलों में रियायत, टॉप 20 पर्सेंटाइल वाले छात्रों को भी मौका

Wed, 11 Jan 2023 12:37 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2023: आईआईटी-एनआईटी में दाखिलों के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बड़ी रियायत देने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : NTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2023: आईआईटी-एनआईटी में दाखिलों के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बड़ी रियायत देने का फैसला कर लिया है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के शीर्ष 20 पर्सेंटाइल वाले छात्र अब आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश पाने के पात्र होंगे और जेईई एडवांस के लिए उपस्थित होंगे, भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए हों अथवा नहीं। यह निर्णय जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता मानदंड में ढील देने की निरंतर मांगों की पृष्ठभूमि में आया है। इसके लिए संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 75 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन

 

चूंकि कई राज्य बोर्डों में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल उम्मीदवारों में से कई 75 प्रतिशत अंक या 350 अंक से कम स्कोर करते हैं। इसलिए, टॉप 20 पर्सेंटाइल मानदंड उन उम्मीदवारों की मदद करेगा जिनके प्राप्तांक कक्षा 12वीं बोर्ड में कुल 75 प्रतिशत से कम हैं। एक सूत्र ने कहा, मंत्रालय ने फैसला किया कि अगर कोई उम्मीदवार शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में है तो वह पात्र है। NTA इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है। जेईई मेन के पहले संस्करण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी को समाप्त होगा। जबकि, परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन

बीते तीन सालों में कोरोना के कारण मिल रही थी छूट 

  
जेईई मेन 2023 सूचना बुलेटिन के अनुसार, केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड के माध्यम से एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटी में बीई/ बीटेक/ बी आर्क/ बी प्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत की अतिरिक्त योग्यता के साथ अखिल भारतीय रैंक पर आधारित होगा। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में योग्यता कुल 65 प्रतिशत है। हालांकि, कोरोना महामारी (2020, 2021 और 2022) के दौरान पात्रता मानदंड को ताक पर रखते हुए छूट प्रदान की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें