फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर जानिए वे तरीके, जिनसे बना सकते हैं अपने निबंध और भाषण को बेहतर

Wed, 26 Jan 2022 08:36 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Republic Day 2022: 26 जनवरी के दिन स्कूल, संस्थानों आदि में बच्चों और शिक्षकों की ओर से कई भाषण और निबंध आदि के भी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Republic Day 2022 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Republic Day 2022: 26 जनवरी का दिन देश के लिए बहुत खास है। आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आजादी के बाद आज ही के दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू  हुआ था। देशभर के सभी स्कूल, ऑफिस, कॉलेज और अन्य संस्थानों में यह दिन बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं, राजपथ पर भी भारतीय सेना के तीनों अंग- थल सेना, वायु सेना और नौसेना की विशेष झांकी निकाली जाती है। 
विज्ञापन


26 जनवरी के दिन स्कूल, संस्थानों आदि में बच्चों और शिक्षकों की ओर से कई भाषण और निबंध आदि के भी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे मुद्दे और तरीके जिससे आप अपना लिए एक बेहतर निबंध और भाषण तैयार कर सकते हैं और वाह-वाही बटोर सकते हैं..
विज्ञापन


Republic Day 2022: यह हैं कुछ अच्छे मुद्दे

1. क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

2. भारतीय संविधान की विशेषता 

3. संविधान और भारतीय नागरिकों के अधिकार

4. डॉ. भीमराव आम्बेडकर और भारत का संविधान

5. गणतंत्र दिवस और इसके लिए उत्सव

Republic Day 2022:  कैसे तैयार करें भाषण और निबंध?

1. सबसे पहले इस बात से शुरू करें कि गणतंत्र दिवस कब मनाते हैं।

2. अब यह बताएं कि इस दिन की क्या विशेषता है, इसके साथ ही देश की आजादी के विषय में भी चर्चा करें।

3. अब भारत के संविधान निर्माण और इसके लागू होने के बारे में बताएं।

4. अब इसके मुख्य निर्माताओं के बारे में बताएं।

5. अब संविधान के महत्व और इसकी मूल विशेषता के बारे में बताएं।

6. अब संविधान में देश के नागरिकों को दिए गए मूल अधिकारों के बारे में चर्चा करें।

7. अब वर्तमान समय में देश के संविधान का महत्व और भविष्य में इससे आशाओं के बारे में चर्चा कर के अपने निबंध या भाषण को खत्म करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें