फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: झूठी निकली असम के चाय बेचने वाले युवक की नीट में सफलता की कहानी, जानें पूरा मामला 

Sat, 12 Feb 2022 05:08 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

असम राज्य के छात्र जो नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्होंने सबसे पहले राहुल की कहानी के ऊपर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि राहुल का दावा झूठा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के चाय बेचने वाले युवक द्वारा नीट 2021 में सफलता प्राप्त करने की खबर झूठ निकली है। ऐसी खबर सामने आई था कि पटाचरकुचि के रहने वाले राहुल कुमार दास ने राष्टीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 में सफलता हासिल की है और उसे दिल्ली एम्स में सीट मिली है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी राहुल के पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा की थी। हालांकि, जांच में यह कहानी झूठ निकलकर सामने आई है।

विज्ञापन

स्थानीय युवकों ने उठाई आवाज
असम राज्य के छात्र जो नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्होंने सबसे पहले राहुल की कहानी के ऊपर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि राहुल का दावा झूठा है। जांच में पाया गया कि राहुल के प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ की गई और इसमें हरियाणा के युवक की डिटेल मिली जिसने एम्स में सीट प्राप्त की थी।

परीक्षा में शामिल होने की बात सही
पटाचरकुचि के एक स्थानीय युवक दर्पण उलेमान ने बताया कि राहुल ने नीट परीक्षा दी था। हालांकि, उसे केवल 106 अंक प्राप्त हुए थे। यह अंक सफल होने के लिए काफी नहीं है। हमने मेडिकल साइंस के कुछ छात्रों को साथ लेकर मामले की जांच की। हमने सरकारी वेबसाइट से सूची डाउनलोड की और पाया कि जिस रोल नंबर 2303001114 को राहुल ने अपना बताया था, वह चयनित सूची में है लेकिन हरियाणा के किरणजीत कौर के नाम पर। जिसने अखिल भारतीय 11656 रैंक प्राप्त की है।  
विज्ञापन

खुलासे के बाद परिवार फरार
दर्पण ने आगे बताया कि जब हमें राहुल का प्रवेश पत्र प्राप्त हुआ तो इसमें छेड़छाड़ की गई थी। हमें नहीं पता कि उसने सभी को क्यों गुमराह किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल और उसका परिवार मामले के खुलासे के बाद से ही फरार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें