फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Higher Studies: रिपोर्ट से खुलासा- इस सत्र में दो लाख से अधिक भारतीय छात्र उच्च अध्ययन के लिए अमेरिका गए

Mon, 14 Nov 2022 10:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Higher Studies: इस बार शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में दो लाख से अधिक भारतीय छात्रों ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने उच्च शिक्षा गंतव्य के रूप में चुना, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
US and India - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में दो लाख से अधिक भारतीय छात्रों ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने उच्च शिक्षा गंतव्य के रूप में चुना, जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। सोमवार को जारी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (IIE) द्वारा प्रकाशित ओपन डोर्स रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में पढ़ने वाले 10 लाख से अधिक विदेशी छात्रों में से लगभग 21 प्रतिशत भारतीय हैं। इसमें कहा गया है कि लगातार दूसरे साल रिकॉर्ड संख्या में भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

यहां अमेरिकी दूतावास में पब्लिक डिप्लोमेसी की मिनिस्टर काउंसलर ग्लोरिया बर्बेना ने कहा कि अमेरिका को चुनने वाले छात्रों की संख्या में दुनिया में अग्रणी होने के लिए भारत को बधाई। बर्बेना ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भारतीय छात्र और उनके माता-पिता एक अमेरिकी शिक्षा के मूल्य को पहचानते हैं, जो उन्हें दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए और भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करता है, चाहे वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का क्षेत्र हो, उभरती प्रौद्योगिकियों, या उद्यमिता और नवाचार आदि। 
 

दूतावास के एक बयान के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद स्थित 'एजुकेशन यूएसए' सलाहकार केंद्रों में भारतीय छात्रों को मुफ्त काउसंलिंग सेवाएं प्रदान करता है। बयान में कहा गया है कि सभी केंद्रों में एजुकेशन यूएसए के सलाहकार कार्यरत हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन के अवसरों के बारे में सटीक, व्यापक और अप-टू-डेट जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे भारतीय छात्रों को सबसे अच्छा कोर्स चुनने और 4,000 मान्यता प्राप्त अमेरिकी उच्च शिक्षा संस्थानों में सेट होने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन

IIE 1919 में अपनी स्थापना के बाद से अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर एक वार्षिक सांख्यिकीय सर्वेक्षण आयोजित करता है और 1972 से यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स के साथ साझेदारी में ओपन डोर्स अमेरिकी विश्वविद्यालयों और अंतरराष्ट्रीय स्कॉलर्स की संख्या पर भी रिपोर्ट करता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें