12 मार्च तक करें आवेदन
यह योजना युवाओं को उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार ने फिर से पंजीकरण का अवसर प्रदान किया है। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस में लिखा है, "इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 12 मार्च तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करें, अपना प्रोफाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें। कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।"
आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन लिंक' पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
- भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
- इस इंटर्नशिप से युवा अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।
आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है, इसलिए जल्द ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।