फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Admission 2024: इस दिन शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए पंजीकरण, अभिभावक पढ़ें पूरा विवरण

Thu, 07 Mar 2024 01:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS Class 1st Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय संगठन, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगले महीने शुरू होने वाली है। संबंधित अधिक जानकारी नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
KVS Admission 2024 - फोटो : KVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय संगठन, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा-1 में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगले महीने से शुरू करेगा। जो माता-पिता कक्षा-1 में अपने बच्चों का नामांकन कराना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in और kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर आवेदन जमा करना होगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन, कक्षा-1 में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 01 अप्रैल, 2024 से शुरू करेगा। पूरा कार्यक्रम भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। पूरे भारत में 1,254 केवीएस हैं। इस बीच, केवीएस ने पूरे भारत में केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा-1 में प्रवेश के लिए विशेष रूप से एक परीक्षण पोर्टल लॉन्च किया है।

केवीएस ने अभिभावकों को सूचित करते हुए बताया है कि kvsonlineadmission.kvs.gov.in एक परीक्षण पोर्टल है और इस वेबसाइट पर पंजीकरण वैध नहीं माना जाएगा। हालांकि, आवेदन कैसे और कहां करना है, इस पर विस्तृत अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


केवीएस प्रवेश 2024 में सेवारत कर्मचारियों के बच्चों, सेवारत कर्मचारियों के पोते-पोतियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों और पोते-पोतितयों को क्रम में प्राथमिकता दी जाएगी। यह पिछले 07 वर्षों में माता-पिता के स्थानांतरण (ट्रांसफर) की संख्या पर भी आधारित होगा।

माता-पिता को आवेदन पत्र भरने से पहले जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, बच्चे की तस्वीर, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र सहित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें