फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU SOL Admission 2024: डीयू एसओएल यूजी, पीजी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी; पढ़ें पात्रता मानदंड

Wed, 05 Jun 2024 01:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU SOL Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंड नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
DU SOL Admission 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU SOL Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) ने शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिए स्नातक (UG), बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (BLISc), मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (MLISc), स्नातकोत्तर (PG) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रवेश कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आवेदन प्रक्रिया चालू है, इच्छुक उम्मीदवार DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

 

इच्छुक छात्र प्रवेश कार्यक्रम के साथ-साथ प्रॉस्पेक्टस, पात्रता मानदंड, कार्यक्रम संरचना और शुल्क विवरण सहित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश

डीयू एसओएल द्वारा पेश किए जाने वाले यूजी कार्यक्रमों में बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम), बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बीए कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीए साइकोलॉजी, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स इंग्लिश, बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस और बीए ऑनर्स साइकोलॉजी शामिल हैं। पीजी कार्यक्रमों में मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम), मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए), एमए हिंदी, एमए संस्कृत, एमए इतिहास और एमए पॉलिटिकल साइंस शामिल हैं।

पात्रता मानदंड

अधिकांश यूजी कार्यक्रमों, बीकॉम और बीए के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बीए ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12 में न्यूनतम कुल 45% अंक प्राप्त करने चाहिए। पीजी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 50% कुल या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

शुल्क

यूजी स्तर पर बीए और बीकॉम कार्यक्रमों के लिए सेमेस्टर शुल्क 8,320 रुपये है, जबकि पीजी स्तर पर एमकॉम कार्यक्रम के लिए सेमेस्टर शुल्क 9,370 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें