फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET 2025 Notification: रीट के लिए कब से शुरू होगा आवेदन? जानें बोर्ड ने क्या कहा, फरवरी में होगी परीक्षा

Sun, 01 Dec 2024 12:58 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

REET 2025 Notification: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि, पिछले महीने राजस्थान के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की थी कि रीट 2025 के लिए अधिसूचना 25 नवंबर को जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
REET Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

REET 2025 Notification: 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी रीट परीक्षा के लिए अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक REET अधिसूचना 2025 जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पहले घोषणा की थी कि रीट 2025 अधिसूचना 25 नवंबर को जारी की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन


लेकिन, बोर्ड की और अभी तक आवेदन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है की बोर्ड द्वारा इस महीने तक अधिसूचना जारी की जा सकती है।
 

इस सप्ताह की शुरुआत में, स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने रीट 2025 की तैयारी की समीक्षा के लिए एक बैठक की। कुणाल ने निर्देश दिया कि परीक्षा की गोपनीयता और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

ताजा जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि इस बार रीट परीक्षा पूरे प्रदेश में एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आवंटन में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि उम्मीदवारों को उनके गृह जिले या नजदीकी जिलों में ही केंद्र मिले।
विज्ञापन

परीक्षा में पांचवां विकल्प होगा शामिल
रीट परीक्षा तिथियों 2025 के अनुसार, परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने घोषणा की है, कि उसने परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों को अपडेट करने और परीक्षा में पांचवां विकल्प शामिल करने का निर्णय लिया है। 

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि रीट 2024 आवेदन शुल्क दो साल पहले ली गई परीक्षा शुल्क के बराबर ही तय किया गया है। लेवल 1 या लेवल 2 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 550 रुपये था। दोनों स्तरों के लिए आवेदन करने वालों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें