इन विवणों को जरूर करें चेक
अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, अभ्यर्थियों को अपना व्यक्तिगत विवरण, जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का दिन, तिथि, समय और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक सत्यापित कर लें।
परीक्षा पैटर्न
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रश्न में चार के बजाय पांच विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को लेवल 1 और लेवल 2 दोनों पेपर पूरा करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबस पहले REET 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब प्रवेश पत्र से संबंधित अनुभाग देखें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद, आपका REET 2025 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- उसे डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट ले लें