परीक्षा में किन बातों का रखें ख्याल?
परीक्षा कि तैयारी को आशीष ने कहा कछ चीजों पर अपना ध्यान क्रेंद्रित करें। पहला कि बोर्ड कौन से प्रश्न पूछते हैं और दूसरा आप अपनी राइटिंग साफ रखें और स्पीड से लिखें।
पढ़ाई के बीच में ब्रेक जरूरी
आईआईटी दिल्ली के आशीष वर्मा ने कहा कि वे एक इंटरव्यू क्लास लेते हैं, जिसमें वे छात्रों को 25 मिनट तक पढ़ाई करने और फिर पांच मिनट का ब्रेक लेने की सलाह देते हैं। आशीष वर्मा कहते हैं कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे स्कोर पाने के लिए छात्रों को जितना संभव हो उतना लिखने और पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को दोहराना चाहिए।
टॉपर्स ने दिया पावर मंत्र
आशीष कुमार वर्मा ने कहा, यदि आप जो हासिल करना चाहते हैं उसके लिए बलिदान न दें और आप जो हासिल करना चाहते हैं वह वह बलिदान बन जाएगा।
बी निष्ठा ने कहा, परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत+दृढ़ता+स्मार्ट वर्क+धैर्य जरूरी है। इसके अलावा, अभ्यास करते रहें और अपने आप में सुधार करें।
वहीं राधिका सिंघल ने कहा, आप पहले से खुद को इतना तैयार रखें की आपको बाद में तनाव महसूस न हो।