भारत आज से 6 साल पहले ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO - World Health Organisation) ने भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया था। लेकिन हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान अब तक इस बीमारी से ग्रसित है। हाल में जारी रिपोर्ट के अनुसार, पोलियो के मामले में पाकिस्तान दुनिया के सबसे बदहाल देशों में से एक है। अन्य दो देश हैं अफगानिस्तान और नाइजीरिया।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, आधिकारिक आंकड़े कहते हैं कि वहां खैबर पख्तूनख्वा में 83 मामले, सिंध से 21, बलूचिस्तान में 9 और पंजाब में 6 मामले दर्ज किए गए हैं। हाल में ही पाकिस्तान में पोलियो के चार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही साल 2019 में पाकिस्तान में पोलियो के 119 मामले हो गए। यहां लगातार पोलियो के मामले बढ़ रहे हैं।
पोलियो के मामले में पाक की बदहाली का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अब पाकिस्तान को अपनी अकड़ छोड़कर चीन के बदले भारत से मदद लेनी पड़ रही है।
पाकिस्तान ने भारत से क्या मदद ली है? वहां पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी थम क्यों नहीं रही है? भारत ने किन तरीकों से पोलियो को हराया? इन सभी के बारे में आगे पढ़ें।