RBSE 12th Board Exams 2022: कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन
राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार छात्रों परीक्षा के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान आंतरिक और बाह्य दोनों ही शिक्षकों को उपस्थित रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
RBSE 12th Board Exams 2022: स्कूलों में ही होंगे मूल्यांकन
प्रायोगिक परीक्षा के मूल्यांकन स्कूलों में ही किए जाएंगे। मूल्यांकन पूरा होने के बाद छात्रों के अंकों को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा पूरी बोने के बाद तीन दिनों का समय दिया गया है। प्रायोगिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को भी स्कूलों में हीं रखा जाएगा।
बोर्ड ने अपने नोटिस में बताया है कि अगर किसी ऐसे विषय की परीक्षा जो छात्र के संबंधित स्कूल में न हो रही हो तो ऐसी स्थिति में छात्र जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेकर किसी अन्य स्कूल (जहां संबंधित विषय की परीक्षा हो रही हो) में जाकर परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
RBSE 12th Board Exams 2022: 24 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की ओर से अब दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। हालांकि, अब तक परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है।