फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट कब आएगा? जानिए कहां आएंगे नतीजे; जानें चेक करने का तरीका

Sun, 25 May 2025 05:02 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 5th 8th Result 2025:  राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 2025 को लेकर लाखों छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब इसका अंत जल्द ही होने वाला है। नीचे पढ़ें क्या है रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट्स...
विज्ञापन
Rajasthan Board 5th-8th Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board 5th-8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 2025 को लेकर लाखों छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब इसका अंत जल्द ही होने वाला है। जानकारी के अनुसार, बोर्ड मई 2025 के आखिरी सप्ताह में नतीजे घोषित कर सकता है।

विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में पूरे राज्य से करीब 14 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है और अब रिजल्ट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

RBSE 5वीं-8वीं रिजल्ट कब होगा जारी?

सूत्रों के अनुसार, आरबीएसई 5वीं और 8वीं के परिणामों की घोषणा 30 मई 2025 तक की जा सकती है। बोर्ड नतीजों की तारीख और समय की पुष्टि घोषणा से एक दिन पहले करेगा। पिछले साल भी रिजल्ट 30 मई 2024 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया था, इसलिए इस बार भी इसी पैटर्न की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

कक्षा 5वीं में 97.06% छात्र उत्तीर्ण हुए थे, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 97.23% और लड़कों का 96.89% रहा। निजी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां 97.40% छात्र पास हुए।

कक्षा 8वीं में 12.5 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 95.72% ने सफलता प्राप्त की थी। इस बार भी परीक्षा के पैटर्न और छात्रों की प्रतिक्रिया को देखते हुए, उच्च पास प्रतिशत की उम्मीद की जा रही है।

 RBSE Result 2025: कहां और कैसे चेक करें?

छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से परिणाम देख सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RBSE Class 5th Result 2025” या “RBSE Class 8th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें- जिला, आवेदन संख्या, स्कूल NIC-SD कोड, PSP कोड और रोल नंबर।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें