RBSE 2020: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10 वीं और 12वीं कक्षा की लंबित बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। आरबीएसई की 12वीं कक्षा की शेष परीक्षाएं 18 जून से शुरू होंगी। जबकि दसवीं कक्षा की लंबित परीक्षाएं 27 जून से 30 जून के बीच होंगी। ये परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ से लेकर 11:45 बजे तक होंगी। तक छात्रों और श्रवण बाधित छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरबीएसई वरिष्ट उपाध्याय परीक्षा 18 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-जानिए कब आएगा असम बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट?
अभ्यर्थी राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दसवीं और बारहवीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं की डेटशीट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। बोर्ड में दिव्यांग छात्रों के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग को परीक्षा आयोजित करने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
उन्होंने आवश्यकता के अनुसार परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि का भी सुझाव दिया था। उनका कहना था कि जिन स्कूलों में क्वारंटाइन सुविधाएं संचालित की जा रही हैं, उन्हें परीक्षा से पहले प्रोटोकॉल के हिसाब से सैनिटाइज किया जाना चाहिए।
यहां चेक करें डेटशीट