फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board Result 2020: 10वीं कक्षा में फिर एक बार लड़कियों ने मारी बाजी, राज्य शिक्षा मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी बधाई

Tue, 28 Jul 2020 05:15 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2020 : राजस्थान बोर्ड ने 28 जुलाई, 2020 को 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे विद्यार्थी जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। इस बार राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षा में छात्र-छात्राओं का सफलता प्रतिशत 80.63 रहा। वहीं 2019 में 10वीं कक्षा का परिणाम 79.85 प्रतिशत रहा था। इस साल का 10वीं कक्षा का परिणाम पिछले साल की तुलना में अच्छा रहा है।

विज्ञापन


इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में छात्राओं ने फिर से बाजी मार ली है। इस बार लड़कियों का सफलता प्रतिशत 81.41 प्रतिशत रहा। वहीं इस परीक्षा में 78.99 प्रतिशित छात्र सफल हुए। वहीं 2019 में भी छात्राओं की सफलता का प्रतिशत छात्रों से ज्यादा था। जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 80.35 फीसदी था, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 79.45 फीसदी था।



10वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्रीं गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट के जरिए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि आज 10वीं का परिणाम जारी हो गया है,इस साल का परिणाम 80.63% रहा। सभी सफल विद्यार्थियों को बहुत बधाई। इसके साथ ही उन्होंने कोरोनाकाल में सफलतापूर्ण परीक्षा के आयोजन हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तमाम अधिकारियों, शिक्षकगणों, अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

RBSE Class 10th Result 2020 कैसे करें चेक :

चरण : 1 - सबसे पहले अभ्यर्थी RBSE  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण : 2 - मुख पृष्ठ पर शिक्षा विकल्प पर जाएं और परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण : 3 - अभ्यर्थी अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट बटन पर करें।
चरण : 4 - राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम अब सामने होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण : 5 - परिणाम का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढे़ें :  RBSE 10th Result 2020 Live Updates: 10वीं कक्षा के छात्र यहां देखें पूरा रिजल्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें