फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड आठवीं का परिणाम घोषित, 96.66 प्रतिशत छात्र सफल; ऐसे देखें स्कोरकार्ड

Mon, 26 May 2025 05:14 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। अब छात्र अपना कक्षा 8वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
RBSE 8th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाली से ऑनलाइन जुड़कर परिणाम की घोषणा की, जबकि शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। अब छात्र अपना RBSE 8वीं रिजल्ट 2025 बोर्ड की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

96.66 प्रतिशत विद्यार्थी पास

रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा।

इस साल 12 लाख 64 हजार 618 छात्रों ने 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा 20 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी और मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आठवीं के नतीजों में छात्राओं का दबदबा, A ग्रेड में 2.48 लाख से अधिक बच्चे शामिल

विज्ञापन

ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर हुआ परिणाम जारी

राजस्थान बोर्ड इस बार भी मार्क्स के बजाय ग्रेडिंग सिस्टम के तहत रिजल्ट घोषित कर रहा है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8) में छात्रों को निम्नलिखित ग्रेडिंग के आधार पर मूल्यांकन किया गया है:
 
स्कोर (अंक) ग्रेड
81 - 100 A ग्रेड
61 - 80 B ग्रेड
41 - 60 C ग्रेड
33 - 40 D ग्रेड
0 - 32 E ग्रेड (पूरक)

अब पांचवीं बोर्ड रिजल्ट की बारी, इसी सप्ताह होगा जारी

आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को कक्षा पांचवीं के परिणाम का इंतजार है। हालांकि, इसकी तारीख अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के भीतर ही पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि पांचवीं बोर्ड के रिजल्ट की तिथि जैसे ही घोषित हो, वे तुरंत उसे देख सकें।

RBSE Result 2025: कहां और कैसे चेक करें?

छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से परिणाम देख सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RBSE Class 8th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें