संकाय-वार पास प्रतिशत
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में आर्ट्स का रिजल्ट 97.78 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 98.43 फीसदी रहा है। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 8,93,616 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से विज्ञान संकाय के 2,73,984, वाणिज्य संकाय के 28,250 और कला संकाय के 5,87,475 विद्यार्थी थे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
| संकाय |
कुल पास प्रतिशत |
छात्रों का पास प्रतिशत |
छात्राओं का पास प्रतिशत |
| साइंस |
98.43% |
98.07% |
99.02% |
| कॉमर्स |
99.07% |
99.27% |
98.97% |
| आर्ट्स |
97.78% |
97.09% |
98.42% |
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें...
RBSE 12th Topper List 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
विज्ञान संकाय में प्रीति ने 99.80% अंक हासिल किए हैं। प्रीति के पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक हैं। विज्ञान संकाय के साथ-साथ वे 12वीं की स्टेट टॉपर भी हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना ने 99.20% अंक हासिल किए हैं।
| संकाय |
नाम |
प्रतिशत |
पिता का नाम |
| विज्ञान |
प्रीति |
99.80% |
राजेश कुमार |
| आर्ट्स |
अनुप्रिया राठौड़ |
99.60% |
बृज राज सिंह राठौड़ |
| प्रगति अग्रवाल |
99.60% |
शिव कुमार अग्रवाल |
| प्रियंका |
99.60% |
राम चंद्र |
| उर्मिला |
99.60% |
मकर राम |
| कामर्स |
कंगना |
99.20% |
गौरव |