फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; 93.03% बच्चे पास, लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

Wed, 29 May 2024 04:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र अब अपना परिणाम देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र यहां क्लिक करके अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
विज्ञापन
RBSE 10th Result 2024, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार आज समाप्त हुआ। आरबीएसई ने आज 10वीं के नतीजे जारी कर दिए है। राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल के छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट से ताजा अपडेट यहां पढ़ें

विज्ञापन


इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। कुल 9,67,392 छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाएं। 
  • फिर  होमपेज पर राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें। 
  • अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • यहीं पर आपको मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा।
  • इसपर क्लिक करें।
  • परिणाम की कॉपी आपके फोन/कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगी।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसे सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें