पिछले वर्ष कैसा रहा रिजल्ट?
पिछले वर्ष, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.06% रहा था। वहीं, कक्षा 8वीं में इस प्रतिशत ने 95.72% का आंकड़ा छुआ था।
RBSE Result 2025: कहां और कैसे चेक करें?
छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से परिणाम देख सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “RBSE Class 5th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें- जिला, आवेदन संख्या, स्कूल NIC-SD कोड, PSP कोड और रोल नंबर।
- कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें।