फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 5th Result 2025: इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट, बार्ड ने दी जानकारी; पढ़ें खबर

Tue, 27 May 2025 04:40 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 5th Result Date 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 5वीं का परिणाम जारी करने वाला है। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं और फिर 26 मई 2025 को 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था।
विज्ञापन
RBSE 5th Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है, जिसमें परिणाम जारी करने की संभावित तिथि का भी उल्लेख किया गया है। छात्र अपना रिजल्ट घोषित होते ही rajresults.nic.in या rajshaladarpan.nic.in पर देख सकेंगे। 

विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड ने अपने एक्स (ट्विटर) पर जानकारी दी है कि कक्षा 5वीं का परिणाम अगले 3 दिन के अंदर जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीद है कि पांचवीं कक्षा का रिजल्ट 29 मई 2025 को घोषित होगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं राज्यभर में 7 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पिछले वर्ष कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले वर्ष, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.06% रहा था। वहीं, कक्षा 8वीं में इस प्रतिशत ने 95.72% का आंकड़ा छुआ था।

RBSE Result 2025: कहां और कैसे चेक करें?

छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से परिणाम देख सकते हैं:
  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RBSE Class 5th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें- जिला, आवेदन संख्या, स्कूल NIC-SD कोड, PSP कोड और रोल नंबर।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें