फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026: रिजल्ट के दिन बोर्ड की वेबसाइट हो जाए क्रैश, तो ऐसे देखें अपना परिणाम; जानें तरीका

Fri, 20 Mar 2026 01:48 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 23 मार्च को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट के दिन आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो सकता है। ऐसे में आप अपना रिजल्ट नीचे बताए तरीके से सबसे पहले देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
RBSE Class 10th Result 2026 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE Class 10th Result 2026: आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट का इंतजार छात्रों और अभिभावकों के बीच लगातार बढ़ रहा है। संभावित रूप से रिजल्ट 23 मार्च 2026 को घोषित करने की उम्मीद है। पहले यह तारीख 20 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन में देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। इस बार परिणाम की घोषणा से लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रिजल्ट वाले दिन लाखों छात्र एक साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे, जिससे भारी ट्रैफिक के कारण साइट पर तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में छात्रों की सुविधा के लिए अमर उजाला ने एक विशेष रिजल्ट पोर्टल उपलब्ध कराया है, जहां छात्र बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करन होगा।

विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Result 2026: आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट में देरी क्यों?

बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्त हो चुका है। अब सभी विषयों के अंक पोर्टल पर अपलोड करके संकलित किए जा रहे हैं। इसके बाद यह डेटा संबंधित संस्था को भेजा गया है, जहां अंतिम सत्यापन (फाइनल चेकिंग) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के तुरंत बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

हर साल राजस्थान बोर्ड अपना रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करता है। पिछले साल भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसी तरीके से परीक्षाफल घोषित किया था। इस साल भी राजस्थान 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करने की तैयारी है।

RBSE 10th Result: कितने अंक वाले होंगे पास?

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। कुल मिलाकर एग्रीगेट मार्क्स भी 33% से कम नहीं होना चाहिए। अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में अंक 33% से कम आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "RBSE Board Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने कक्षा 10वीं का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें