फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Admission 2026: अपने बच्चे को दिलाएं केंद्रीय विद्यालय में दाखिला, बालवाटिका और कक्षा एक के लिए आवेदन शुरू

Fri, 20 Mar 2026 11:57 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS Admission 2026: केवीएस ने 2026-27 सत्र के लिए बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 20 मार्च से 2 अप्रैल तक ऑनलाइन होंगे। कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए प्रवेश प्रक्रिया बाद में सीटों के आधार पर शुरू की जाएगी।
 
विज्ञापन
KVS Admission 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। अभिभावक अब अपने बच्चों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और इसे 2 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक पूरा किया जा सकता है। केवीएस ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

अभिभावकों को आवेदन करने के लिए केवीएस के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के दौरान बच्चे और अभिभावक से जुड़ी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है, इसलिए फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किन कक्षाओं के लिए शुरू हुई प्रक्रिया?

इस चरण में प्रवेश प्रक्रिया निम्न कक्षाओं के लिए शुरू की गई है:
  • बालवाटिका (प्री-प्राइमरी स्तर)
  • कक्षा 1 (प्राथमिक स्तर)

वहीं, कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश की प्रक्रिया अलग से ऑफलाइन माध्यम में चलाई जाएगी। यह प्रक्रिया संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर शुरू होगी।
विज्ञापन

समय पर आवेदन करना जरूरी

केवीएस ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे आवेदन में परेशानी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें