परीक्षा में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक और कुल मिलाकर 33% अंक हासिल करना जरूरी है। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं में हर साल बड़ी संख्या में छात्र शामिल होते हैं और पास प्रतिशत भी अच्छा रहता है। खासतौर पर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।