फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Admit Card: राजस्थान बोर्ड कक्षा पांचवी की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, डेटशीट में भी हुआ बदलाव

Thu, 03 Apr 2025 03:17 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में बैठने के लिए पात्र छात्र-छात्राएं शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 7 अप्रैल से शुरू हो रही कक्षा 5वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बोर्ड ने परीक्षा की डेटशीट में कुछ बदलाव किए हैं। परीक्षा में बैठने के लिए पात्र छात्र-छात्राएं शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट (rajshaladarpan.rajasthan.gov.in) से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे क्योंकि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए स्कूल के क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में छात्रों को स्कूल से ही एडमिट कार्ड मिलेंगे।प्रवेश पत्र केवल स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध होंगे और विद्यार्थियों को यह अपने स्कूल से प्राप्त होंगे।

और भी पढ़ें:- पिछले पांच वर्षों में कैसा रहा छात्रों का प्रदर्शन? सबसे अच्छा रिजल्ट इस साल आया

कक्षा 5वीं की डेटशीट में बदलाव

राजस्थान बोर्ड ने 5वीं कक्षा के लिए परीक्षा की डेटशीट में कुछ बदलाव किए हैं। पहले गणित विषय की परीक्षा 15 अप्रैल 2025 को होने वाली थी, लेकिन अब यह 15 अप्रैल 2025 को होगी। इसके बाद पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा 16 अप्रैल 2025 को होगी, और संस्कृत/उर्दू या सिंधी की परीक्षा 17 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा का समय सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

5वीं बोर्ड एग्जाम की पूरी डेटशीट

विषय परीक्षा तिथि परीक्षा समय
अंग्रेजी (English) 07-04-2025 8:00AM To 10:30AM
हिन्दी (Hindi) 08-04-2025 8:00AM To 10:30AM
गणित (Maths) 15-04-2025 8:00AM To 10:30AM
पर्यावरण अध्ययन (Environment Study) 16-04-2025 8:00AM To 10:30AM
संस्कृत (Sanskrit) 17-04-2025 8:00AM To 10:30AM
उर्दू (Urdu) 17-04-2025 8:00AM To 10:30AM
सिंधी (Sindhi) 17-04-2025 8:00AM To 10:30AM
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले छात्र या छात्राओं को शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां पर 'Candidate Corner' में 'Admit Card' का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • स्कूल के प्रिंसिपल या शिक्षक को स्कूल के लॉगिन ID और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड पर मुहर लगाकर छात्रों को प्रदान किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें