RBSE 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार कल खत्म होने वाला है। 12वीं कक्षा के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय का परिणाम 31 मार्च मंगलवार को सुबह 10 बजे, घोषित किया होगा। बोर्ड हर साल लाखों छात्रों के लिए 12वीं का रिजल्ट जारी करता है।
पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि स्टूडेंट्स का प्रदर्शन समय के साथ कैसे बदल रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान बोर्ड 12वीं के पास प्रतिशत और रिजल्ट ट्रेंड के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, ताकि आप आसानी से समझ सकें कि किन विषयों में प्रदर्शन बेहतर रहा और किन वर्षों में पासिंग रेट में बदलाव आया।