1. पहले से तैयार रखें जरूरी डिटेल्स
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। अक्सर आखिरी समय में ये जानकारी ढूंढने में दिक्कत होती है, इसलिए बेहतर है कि छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले से ही अपने पास रखें।
2. अमर उजाला पर करें पंजीकरण
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे रिजल्ट जारी होते आप बिना किसी देरी और असविधा के नतीजे देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? अच्छे से समझ लें सभी स्टेप्स
3. रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक को पहले से ही अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें। इससे वे तेजी से रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।
रिजल्ट आपको यहां मिलेगा...
4. इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार
रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। धीमे नेटवर्क की वजह से रिजल्ट खुलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से नेटवर्क चेक करना जरूरी है।
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
इस बार जल्दी जारी हो रहा है रिजल्ट
गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड आमतौर पर मई या जून में परिणाम जारी करता रहा है, लेकिन इस बार पहली बार मार्च में ही 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इससे छात्रों का इंतजार भी पहले खत्म हो जाएगा।