ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
- 'RBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- 'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।
यहां देखें रिजल्ट
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे पंजीकरण/परिणाम पेज पर जा सकते हैं।
बेटियों ने लहराया परचम
राजस्थान बोर्ड 12वीं के जारी हुए परिणामों में इस बार 97.52% कुल छात्र पास हुए हैं। परीक्षा के लिए कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,81,299 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। श्रेणीवार प्रदर्शन की बात करें तो प्रथम श्रेणी में बाजी मारने वालों की संख्या काफी अधिक रही है, जिसमें 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं शामिल हैं।
इस साल फिर बेटियों ने लड़कों को पछाडा़, जहां छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% रहा, वहीं छात्राओं ने 98.34% के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञान संकाय (Science): 97.52% रहा पास प्रतिशत
विज्ञान संकाय में इस वर्ष कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,81,299 छात्रों ने परीक्षा दी। इस संकाय का कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा है। खासतौर से प्रथम श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी उत्साहजनक है, जिसमें 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं शामिल हैं। प्रदर्शन के मामले में छात्राओं ने बाजी मारी है; जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.02% रहा, वहीं छात्राओं ने 98.34% के साथ शानदार सफलता हासिल की है।
आर्ट्स संकाय (Arts): सबसे अधिक परीक्षार्थियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन
कला संकाय (Arts) में सबसे अधिक 5,91,023 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 5,83,201 परीक्षा में शामिल हुए। इस संकाय का कुल परिणाम 97.54% रहा, जो तीनों संकायों में काफी प्रतिस्पर्धी है। यहां छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है; 2,27,252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं, जबकि प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्रों की संख्या 1,56,818 रही। पास प्रतिशत की बात करें तो छात्राओं ने 98.20% और छात्रों ने 96.68% अंक प्राप्त किए हैं।
कॉमर्स संकाय (Commerce): कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नतीजे घोषित
वाणिज्य संकाय (Commerce) में इस वर्ष कुल 30,798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,580 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस संकाय का कुल पास प्रतिशत 93.64% दर्ज किया गया है। इस वर्ष प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्रों की संख्या 13,976 रही, जबकि 8,096 छात्राओं ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है।
यहां देखें रिजल्ट