अमर उजाला पर मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कई बार छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इससे आपको बार-बार वेबसाइट रिफ्रेश करने या अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भटकने की जरूरत नहीं है और आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं।
मोबाइल से ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र अपने मोबाइल फोन के जरिए बहुत आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'Rajasthan Board Class 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- छात्र चाहें तो अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स
रिजल्ट देखने से पहले छात्र अपनी जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो:
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- एडमिट कार्ड
अक्सर रिजल्ट के समय जल्दबाजी में जानकारी ढूंढने में समय लगता है, इसलिए बेहतर है कि ये सभी डिटेल्स अपने पास रखें।
10.65 लाख विद्यार्थी थे पंजीकृत
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 के कुल आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने पंजीकरण कराया। कुल 10,65,304 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें 5,61,772 लड़के और 5,03,532 लड़कियां शामिल थीं।