RBSE RESULT एसएमएस के माध्यम से देखें परिणाम
आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
- साइंस स्ट्रीम के लिए RJ12S रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750 / 56263 पर भेजें।
- कॉमर्स स्ट्रीम के लिए RJ12C रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750 / 56263 पर भेजें।
RBSE Result : 10वीं का रिजल्ट जून में आएगा
करीब दो सप्ताह पहले आरबीएसई अधिकारी ने कहा था कि हमने कक्षा 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 2022 के लिए तारीखों का फैसला नहीं किया है, परिणाम जारी करने की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। कक्षा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य परीक्षा 2022 के परिणाम तो एक जून को घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जून में घोषित किए जाएंगे।
अप्रैल में खत्म हुईं थीं परीक्षाएं
बता दें कि इस साल, कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 को संपन्न हुई थी। परिणाम देखने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण जो एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं, के साथ तैयार रहना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।