RBSE 12th Result 2022: पांच सालों से जारी नहीं हुई मेरिट लिस्ट
राजस्थान बोर्ड की ओर से बीते पांच वर्षों से बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची नहीं जारी की जाती है। जबकि अन्य सभी राज्य अपने यहां टॉपर्स की घोषणा करते हैं। साल 2021 में परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। वहीं, साल 2020 में भी बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया था।
RBSE 12th Result 2022: 2017 में लिया गया फैसला
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने साल 2017 में इस बात का फैसला किया था कि अब बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर्स मेरिट लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। बोर्ड ने इसके पीछे का कारण छात्रों के ऊपर दवाब का बढ़ना बताया था। कई बार छात्र अपने परिणाम से खुश नहीं होते हैं। इसके बाद छात्र कॉपी रिचेकिंग के लिए आवेदन करते हैं। अगर उनके अंकों में बदलाव होता है तो फिर मेरिट सूची भी स्थायी नहीं होती। इन्हीं सब समस्याओ से बचने के लिए बोर्ड ने मेरिट सूची न जारी करने का फैसला किया था।