फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2021: 10वीं-12वीं छात्रों के परिणाम के लिए बोर्ड अपना सकता है ये मूल्यांकन प्रक्रिया

Thu, 10 Jun 2021 04:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राजस्थान बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट किस तरह से जारी किया जाए इस पर सूबे की सरकार मंथन कर रही है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा विभाग और बोर्ड अधिकारियों से इस पर चर्चा भी की है। बोर्ड अध्यक्ष और शिक्षा निदेशक की कमेटी बनाकर रिजल्ट पर निर्णय के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-India Census 2021: जनसंख्या के अनुसार ये हैं भारत के बड़े राज्य, जानिए कहां-कितनी

बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 21.58 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। 10वीं के लिए करीब 12 लाख और 12वीं कक्षा के लिए  9 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और छात्रों को अब आंतरिक मू्ल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड इस वर्ष के परिणाम का मूल्यांकन करने के लिए पिछली बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन पर विचार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-मेघालय टीईटी 2021: एमटीईटी परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस स्थगित, यहां पढ़िए नोटिस

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड ने अभी तक कोई विशिष्ट मूल्यांकन मानदंड जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। उसके बाद 2 जून को राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए विद्यार्थी के 10वीं कक्षा के अंकों को आधार बनाया जा सकता है। वहीं, दसवीं के रिजल्ट के लिए 8वीं एवं नौवीं कक्षा के अंकों को आधार बनाया जा सकता है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए इंटरनल परीक्षाओं के नंबरों को भी आधार बनाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें