फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 12th Result 2020: कल दोपहर 11:30 बजे घोषित होंगे 12वीं के नतीजे, बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी

Wed, 17 Jun 2020 07:29 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HPBOSE Exams
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE- Himachal Pradesh Board Of School Education) की कक्षा 12वीं का परिणाम कल यानी 18 जून को दोपहर 11:30 बजे जारी हो जाएगा। बता दें कि इसकी पुष्टि स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने की है। शिक्षा बोर्ड ने आठ जून को 12वीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा ली थी। लॉकडाउन लगने की वजह से इस परीक्षा को मार्च माह में टाल दिया गया। 8 जून को पेपर लेने के बाद अब शिक्षा बोर्ड रिकार्ड समय में 12वीं की परीक्षा के परिणाम भी निकालने जा रहा है। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के प्रसार के बीच शिक्षा बोर्ड ने अनेकों दिक्कतों के बावजूद दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम भी सही समय पर जारी कर दिया था। 12वीं के परिणाम उम्मीदवार सबसे पहले अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri Live 2020: सैनिक स्कूल, केंद्रीय रेशम बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम समेत कई विभागों ने मांगे आवेदन
विज्ञापन


खुद को रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें-
चरण  -1
 उम्मीदवार सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ पर जाएं। 
चरण - 2 उसके बाद एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें। 
चरण - 3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate)
HP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
चरण - 4
यदि आप 10वीं कक्षा क परिणाम देखना चाहते हैं तो हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें। 
चरण - 5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें