वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के अंक निर्धारण फॉर्मूले में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2019 में प्राप्तांक का अंकभार 40 प्रतिशत रहेगा। कक्षा 11वीं में प्रदत्त अंकों का अंकभार 20 प्रतिशत रहेगा। जबकि, कक्षा 12वीं का अंकभार 20 प्रतिशत रहेगा, जिसका निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया जाएगा। वहीं, सत्रांक का अंकभार पहले की तरह 20 प्रतिशत ही रहेगा।
शेष प्रायोगिक परीक्षाएं बाद में होंगी
वहीं, समिति ने अपनी रिपोर्ट में कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं के बारे में कहा है कि अधिकतर विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है तथा 40 प्रतिशत विद्यालयों में परीक्षा उपरान्त अंक भी दिए जा चुके हैं। अब शेष रहे विद्यालयों में कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं गृह तथा चिकित्सा विभाग द्वारा आवश्यक अनुमति मिलने पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
स्वयंपाठी विद्यार्थियों को देनी होगी परीक्षा
इसके साथ ही प्राइवेट विद्यार्थी या ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने श्रेणी सुधार हेतु आवेदन किया है उन्हे बोर्ड द्वारा जब भी परीक्षा का आयोजन होगा तब अवसर दिया जाएगा। वहीं, समिति की ओर से तय अंक योजना में पूरक आए विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा का आयोजन होने पर परीक्षा देनी होगी। साथ ही जो परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें जब बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, तब परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।