दिसंबर में होगी चरण-II की परीक्षा
आरबीआई द्वारा ग्रेड 'B' (DR) - जनरल (Panel Year 2025) में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण-II (Phase-II) परीक्षा 6 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगी जिन्हें चरण-I परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। चरण-II परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, और उम्मीदवारों को पेपर-I, पेपर-II और पेपर-III — तीनों पेपर अनिवार्य रूप से देने होंगे।
दोनों पालियों के लिए एक ही प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
देखें परीक्षा तिथियां
- ग्रेड 'बी' (DR) - जनरल की चरण-I ऑनलाइन परीक्षा: 18 अक्तूबर 2025
- ग्रेड 'बी' (DR) - DEPR (पेपर 1 और 2) तथा DSIM (पेपर-1) की चरण-I ऑनलाइन परीक्षा: 19 अक्तूबर 2025
- ग्रेड 'बी' (DR) - जनरल की चरण-II ऑनलाइन परीक्षा: 6 दिसंबर 2025
- ग्रेड 'बी' (DR) - DEPR (पेपर-1 और 2) तथा DSIM (पेपर-2 और 3) की चरण-II ऑनलाइन/लिखित परीक्षा: 6 दिसंबर 2025
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए हैं, नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले आप आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध अवसर लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को फिर से परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को चरण 1 के लिए आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।