भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट से विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में जगह बनाने की तैयारी को झटका लगा है। क्यूएस एशिया रैंकिंग 2020 में तमाम आईआईटी सहित बीएचयू, आईआईएससी बंगलूरू, दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
लंदन में बुधवार रात जारी सूची में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर को पहला और नंनयग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को दूसरा स्थान मिला है।
क्यूएस के शोध निदेशक बेन सोटर के मुताबिक, 96 भारतीय शिक्षण संस्थानों को रैंकिंग में जगह मिली है। अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आईआईटी मुंबई 33वीं रैंकिंग से 34वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय 2019 के मुकाबले पांच पायदान नीचे फिसल गया है।