फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: रामकृष्ण मिशन का बड़ा एलान, मठ के स्कूल में नहीं लागू होगा सरकार का ड्रेस कोड

Fri, 02 Dec 2022 11:12 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ द्वारा संचालित एक स्कूल ने छात्रों के लिए राज्य के शिक्षा विभाग के ड्रेस कोड के निर्देश का पालन करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
ड्रेस कोड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ द्वारा संचालित एक स्कूल ने छात्रों के लिए राज्य के शिक्षा विभाग के ड्रेस कोड के निर्देश का पालन करने से इनकार कर दिया है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित रामकृष्ण मिशन विद्या भवन ने अपने पारंपरिक स्कूल यूनिफार्म को ही जारी रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन विद्या भवन के प्रधानाध्यापक स्वामी जयेशानंद ने पुष्टि की कि हाल ही में स्कूल को राज्य शिक्षा विभाग से एक संदेश मिला, जिसमें सफेद और नीले संयोजन के नए स्कूल यूनिफार्म कोड का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद स्कूल के अधिकारियों ने हावड़ा जिले में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ से सुझाव मांगा और अपने पारंपरिक ड्रेस कोड को जारी रखने का फैसला किया। हालांकि, अभी तक इस बारे में राज्य शिक्षा विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें