राजस्थान विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष (पार्ट 3) परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें अपना बीए पार्ट 3 रिजल्ट 2020
-सबसे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in है।
-यहां आपको बीए पार्ट 3 रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
-आप अपने रोल नंबर के जरिए लॉग इन कर सकते हैं।
-जैसे ही आप लॉग इन करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने बीए फाइनल ईयर के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
-आप चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट भी ले सकते हैं।