कोरोना वायरस के बीच राजस्थान सरकार ने अंग्रेजी माध्मम के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। यहां कई प्रखंडों में शीघ्र ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने को लेकर आदेश जारी किए जाएंगे। सूबे में सरकार द्वारा चलाए जा रहे महात्मा गांधी विद्यालयों को खोलने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने दी है।
सूबे के स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह का कहना है कि राज्य के 76 प्रखंडों में जल्द ही स्कूल खोले जाएंगे। सूबे की सरकार ने इन प्रखंडों में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को दोबारा खोलने का आदेश जारी कर दिया है। गोविन्द सिंह डोटासरा का कहना है कि राज्य के 167 ऐसे प्रखंड हैं, जहां पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नहीं हैं, उनमें से 76 प्रखंडों में अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय खोले जायेंगे।
इसे भी पढ़ें-BSEB Result 2020 10th Date: जल्द जारी होंगे 10वीं कक्षा के परिणाम
उन्होंने बताया कि शेष प्रखंडों में भी महात्मा गंधी विद्यालय शीघ्र खोले जाने के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। डोटासरा ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी को समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में महात्मा गॉंधी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय शुरू किए जाने की पहल की थी। इसके तहत सभी जिलों में एक एक यानी ऐसे कुल 33 विद्यालय शुरू किए गए थे। कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से सूबे में अंग्रेजी स्कूलों के संख्या बढ़ाने से विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।