6 सितंबर को होगी राजस्थान एसईटी परीक्षा
राजस्थान एसईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी।
- पेपर-1 में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे।
- पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं।
दोनों पेपरों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।
यहां देखें संशोधित नोटिस...
आवेदन शुल्क कितना है?
राजस्थान एसईटी 2026 के लिए श्रेणी के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
| श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
| सामान्य, ओबीसी और एसबीसी |
1500 रुपये |
| ईडब्ल्यूएस और एमबीसी |
1200 रुपये |
| एससी और एसटी (राजस्थान निवासी) |
750 रुपये |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुल्क जमा करने से पहले अपनी श्रेणी की पुष्टि जरूर कर लें।
ऐसे करें आवेदन
राजस्थान एसईटी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Rajasthan SET 2026 Application Form लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।