फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMILE के जरिए जुड़ेंगे राजस्थान के शिक्षक और छात्र, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Wed, 15 Apr 2020 10:25 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय पर भी पढ़ाई को जारी रखने के लिए राजस्थान सरकार ने छात्रों और शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया इंटरफेस फॉर लर्निंग एंगेजमेंट ( स्माइल - SMILE) को शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि स्माइल के तहत राज्य के शिक्षकों और छात्रों के व्हाटसएप ग्रुप बनाकर उन्हें पढ़ने- पढ़ाने की सामग्री भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान पहला ऐसा राज्य है, जहां पर छात्र और शिक्षक घर पर बैठ कर सोशल मीडिया के माध्यम से पढ़ाई करवाने की यह अनूठी पहल की गयी है। प्रोजेक्ट 'स्माइल' के तहत राज्य में 20 हजार से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप्स बनाए गए हैं।

विज्ञापन


गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में भी छात्रों की पढ़ाई का नुकसान ना हो,  इस लिए स्माइल प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है। वहीं इस प्रोजेक्ट के जरिए व्हाट्सएप के द्वारा छात्रों और शिक्षकों को प्रतिदिन नौ बजे विडियो सामग्री भेजी जानी प्रारंभ कर दी गई है। कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने विडियो सामग्री की विशेष व्यवस्था की है। शिक्षा विभाग द्वारा 30 से 40 मिनट का विडियों सामग्री प्रत्येक विषय के लिए तैयार किया गया है। राजस्थान स्टेट काउन्सिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग (RSCERT) उदयपुर के विषय विशेषज्ञों के द्वारा इन विडियो सामग्री की समीक्षा की गयी है। अभ्यर्थी सभी बोर्ड से जुड़ी नई अपडेट के लिए amarujala.com या बोर्ड की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें  :  UP Board Result: 20 अप्रैल के बाद होगा कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन पर फैसला
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें