NEET UG 2020 और JEE Main 2020: कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) और जेईई परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में फिर से सुधार प्रक्रिया रिओपन कर दी थी। ये प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हुई थी। उम्मीदवार अपने फॉर्म में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो वे NEET की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी आप सुधार कर सकते हैं।
बता दें कि सुधार करने की अंतिम 14 अप्रैल, 2020 निर्धारित की गई थी पर अब इस तिथि को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 3 मई तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद, एनटीए NEET 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट जारी करेगा।
इससे पहले अपनी आधिकारिक अधिसूचना में, एनटीए ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर उम्मीदवार उसी लिंक का उपयोग करके सुधार कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं सुधार-
चरण 1- सबसे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद सुधार विंडो स संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- होमपेज के दाईं ओर लिंक NTA NEET 2020 और JEE Main 2020 एप्लिकेशन करेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 4- अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
चरण 5- आवश्यक सुधार करें और संभालकर रखें।
चरण 6- किए गए परिवर्तनों को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
मुख्य जानकारी-
- NEET 2020 परीक्षा के लिए सुधार विंडो- 1 अप्रैल, 2020 को फिर से खोल दी गई।
- इससे पहले सुधार विंडो 14 अप्रैल, 2020 को बंद हुई थी।
- अब सुधार करने की अंतिम तिथि - 03 मई, 2020 है।