फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET 2018 के बारे में यहां जानिए, कैसे होगा शिक्षक भर्ती में चयन

Sat, 03 Feb 2018 07:54 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए रिक्रूटमेंट-कम-एलिजिबिलिटी एक्जाम फॉर टीचर्स (REET) के जरिए भर्ती होगी। इस परीक्षा में कई नए प्रावधान किए गए हैं। नई प्रणाली के तहत अभ्यर्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के साथ ही एजुकेशन के समय हासिल किए गए अंकों पर भी नंबर मिलेंगे।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत जिला परिषद स्तर पर होने वाली परीक्षा अब नहीं होगी। राज्य सरकार केवल REET के जरिए शिक्षकों की भर्ती करेगी। अभ्यर्थियों द्वारा दी गई वरीयता के आधार पर उन्हें विभिन्न जिलों में नियुक्तियां दी जाएंगी। 

Trending Videos

परीक्षा में योग्यता के मानकों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्रेड थर्ड टीचरों की भर्ती के मामले में अब तक लेवल-1 यानी कक्षा पांच तक के टीचरों के लिए हायर सेकेंडरी के साथ बीएसटीसी और लेवल-2 यानी कक्षा 6 से 8 तक के टीचरों के लिए ग्रेजुएशन के साथ बीएड की योग्यता का मानक रहा है।
विज्ञापन

REET 2018 के प्रावधान

60% अंक REET के जुड़ेंगे
40 फीसदी अंक हायर सेकेंडरी, ग्रेजुएशन, बीएसटीसी व बीएड के जुड़ेंगे
जिला परिषद स्तर पर होने वाली परीक्षा अब नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें