फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी के नतीजे घोषित, उम्मीदवार इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Thu, 25 Jun 2026 01:36 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan PTET Result OUT: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया है। 14 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan PTET Result 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी (PTET) 2026 का रिजल्ट 25 जून को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 14 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षा राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में 2 वर्षीय बी.एड. (B.Ed) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।

स्कोरकार्ड में इन जानकारियों को जरूर करें चेक

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी छात्रों को अपने स्कोरकार्ड की सभी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। इसमें आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, कुल अंक, कैटेगरी और आपकी रैंक जैसी  अहम जानकारी शामिल होती है। अगर इनमें कोई गलती हो, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करना जरूरी है। 

क्या है आरक्षण के नियम?

राजस्थान PTET 2026 में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटों का आरक्षण तय किया गया है। अगर कोई उम्मीदवार राजस्थान के बाहर से परीक्षा देता है, तो उसे सामान्य (जनरल) श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा SC वर्ग के लिए 16%, ST के लिए 12%, OBC के लिए 21%, EWS के लिए 10% और MBC के लिए 5% सीटें आरक्षित की गई हैं।

इसके साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 5% सीटें आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए भी विशेष आरक्षण दिया गया है, जिसमें 8% महिला आरक्षण शामिल है, जिसमें विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अलग से 2% सीटें तय की गई हैं।
विज्ञापन

क्या है आगे की प्रक्रिया?

रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होती है। इसमें उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होता है और फिर अपनी पसंद के B.Ed कॉलेजों का चयन (Choice Filling) करना होता है। इसके बाद मेरिट के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाता है और कॉलेज की सूची जारी की जाती है।

सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाता है। इसमें सभी जरूरी कागजात चेक किए जाते हैं और सही पाए जाने पर एडमिशन कन्फर्म कर दिया जाता है। अंत में उम्मीदवार को निर्धारित कॉलेज में जाकर फीस जमा करनी होती है और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। 

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "2-Year B.Ed Course" विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब "Result PTET 2026" लिंक को चुनें।
  • नए पेज पर अपना रोल नंबर, माता का नाम और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें