Rajasthan PTET 2025 Exam Date: 15 जून को हुई थी परीक्षा
राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुई थी। यह परीक्षा राज्यभर के 41 जिलों में बनाए गए कुल 736 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। इस वर्ष पीटीईटी में कुल 2.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जो कि पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी कम है। वर्ष 2023 में जहां 5.21 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 4.27 लाख रह गई थी। अब 2025 में यह आंकड़ा और घटते हुए 2.73 लाख पर आ गया है।
Rajasthan PTET 2025 Answer Key Download: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाएं।
- होमपेज पर “Rajasthan PTET Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने संबंधित सेट (A, B, C, D) को चुनें।
- PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और मिलान करें।