पंजीकरण शुल्क
राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुल्क किसी भी 1 पेपर के लिए 450 रुपये, दोनों पेपरों के लिए 500 रुपये के शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
आयुसीमा
राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा मानदंड नहीं है। अन्य आरक्षित उम्मीदवारों के मामले में, राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
परीक्षा 4 खंडों होगी
राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा 2023 में 4 खंड शामिल होंगे। इसमें मानसिक क्षमता (Mental Ability), राजस्थान का सामान्य ज्ञान (General Knowledge of Rajasthan) और शिक्षण योग्यता अनुभाग (teaching aptitude sections) में कुल 450 अंकों के लिए प्रत्येक से पचास प्रश्न होंगे। चौथे खंड को तीन उप-खंडों में विभाजित किया गया है। जिसमें अंग्रेजी, (20 प्रश्न, 60 अंक) संस्कृत (30 प्रश्न, 90 अंक) और हिंदी (30 प्रश्न, 90 अंक) के होंगे।