फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan JET Result 2025: राजस्थान जेट, प्री-पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से तुरंत करें चेक

Wed, 30 Jul 2025 07:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan JET Result 2025: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय ने राजस्थान जेट, प्री-पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Rajasthan JET Result 2025 - फोटो : jetskrau2025.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan JET Result 2025: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक किया गया था।

अगले सप्ताह आएगा प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम

यह रिजल्ट जेईटी/प्री-पीजी एंट्रेंस परीक्षाओं के लिए घोषित किया गया है। प्री-पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने राजस्थान जेईटी 2025 स्कोरकार्ड पर जाकर विषयवार अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति देख सकते हैं। यह रिजल्ट उन सभी योग्य उम्मीदवारों की स्थिति निर्धारित करेगा जो राजस्थान के भाग लेने वाले यूनिवर्सिटीज में एग्रीकल्चर और अलाइड साइंस में यूजी और पीजी कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं।

राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) परीक्षा का आयोजन बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एस.सी. (ऑनर्स) बागवानी, बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी, बी.एससी. (ऑनर्स) खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, बी.एस.सी. (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बी.एफ.एससी. मत्स्य विज्ञान, बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलॉजी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) कोर्सेज में एडमिशन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

Rajasthan JET Result Download: ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबाइट jetskrau2025.com पर जाएं।
  • अब यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • परिणाम लिंक देखें और उसपर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें